पाकिस्तानी सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बैन

केन्द्र सरकार ने हाल ही में पहलगाम हमले के बाद बड़ा एक्शन लिया है। भारत ने पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स को भारतीय यूजर्स के लिए बैन कर दिया है। इस कदम से भारत में पाकिस्तानी सितारों के प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है। इस

पाकिस्तानी सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बैन
Advertisement

केन्द्र सरकार ने हाल ही में पहलगाम हमले के बाद बड़ा एक्शन लिया है। भारत ने पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स को भारतीय यूजर्स के लिए बैन कर दिया है। इस कदम से भारत में पाकिस्तानी सितारों के प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है। इस बैन में प्रमुख पाकिस्तानी सितारों का नाम शामिल है, जिनमें शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रईस’ में काम करने वाली अभिनेत्री माहिरा खान से लेकर हानिया आमिर तक के इंस्टाग्राम अकाउंट्स भी शामिल हैं। अब भारत में इन पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम प्रोफाइल दिखाई नहीं दे रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस तनाव के बीच कई पाकिस्तानी कलाकारों पर गाज गिरी है, जिनमें हानिया आमिर, माहिरा खान, अली जफर, सनम सईद, बिलाल अब्बास, इकरा अजीज और इमरान अब्बास जैसे नाम शामिल हैं। हानिया आमिर की भारत में भी एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें बड़ी संख्या में भारतीय फॉलो करते हैं। इस हमले के बाद हानिया ने भारत के प्रति अपना समर्थन भी जताया था और इस घटना पर दुख भी व्यक्त किया था। इसके बावजूद भारत सरकार ने इस वक्त इन पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है।

कुछ दिन पहले भारत ने पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की फिल्म ‘अबीर-गुलाल’ की रिलीज़ पर रोक लगा दी थी। यह फिल्म 9 मई को रिलीज़ होने वाली थी, जिसमें फवाद के साथ अभिनेत्री वाणी कपूर मुख्य भूमिका में थीं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही इस फिल्म को भारत में बैन करने की मांग जोर पकड़ने लगी थी। इस फिल्म के जरिए फवाद खान 9 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे थे। इससे पहले उन्हें आखिरी बार 2016 में करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में देखा गया था।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पूरा भारत में आक्रोश है और आतंकवाद को पनाह देने वाले देश पाकिस्तान को इसका सबक सिखाने की मांग तेज हो गई है। चाहता है। इस गुस्से का असर पाकिस्तान से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों पर पड़ा है। भारत सरकार ने पहले ही पाकिस्तान के कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बैन लगा दिया था और अब हाल ही में कुल 16 से ज्यादा पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भी बैन कर दिया गया है। इसके अलावा, कुछ पाकिस्तानी मीडिया संस्थानों को भी भारत में बैन किया गया है, जिससे अब वे भारत में नहीं देखे जा सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *