आईपीएल : सूर्यकुमार यादव, नीतीश राणा और ऋतिक शौकीन पर लगा जुर्माना

मुंबई। मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान

Advertisement

मुंबई। मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, आईपीएल की न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आचार संहिता के तहत उनकी टीम का सीजन का यह पहला अपराध था,इसलिए सूर्यकुमार पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

वहीं,कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा पर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

राणा ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार कर लिया है।

इनके अलावा मुंबई इंडियंस के गेंदबाज ऋतिक शौकीन पर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
शौकीन ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार कर लिया है।

आचार संहिता के स्तर 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *