बीसीसीआई ने की पुरुषों, महिलाओं के घरेलू टूर्नामेंटों के लिए पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की घोषणा

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सीनियर पुरुष और महिला घरेलू टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि में बड़ी वृद्धि की है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने रविवार को ट्विटर के जरिए उक्त जानकारी दी। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि जहां पुरुषों के लिए

Advertisement

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सीनियर पुरुष और महिला घरेलू टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि में बड़ी वृद्धि की है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने रविवार को ट्विटर के जरिए उक्त जानकारी दी।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि जहां पुरुषों के लिए इनामी राशि में 60 से 300 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, वहीं महिलाओं की दो स्पर्धाओं में 700 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

रणजी ट्रॉफी चैंपियन टीम के लिए पुरस्कार राशि 2 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दी गई है, जबकि फाइनल और सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों के लिए क्रमशः 3 करोड़ रुपये (पहले 1 करोड़ रुपये) और 1 करोड़ रुपये (पहले 50 लाख रुपये) कर दिए गए हैं।

घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी की इनामी राशि 30 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दी गई है जबकि उपविजेता टीम को 15 लाख रुपये की जगह 50 लाख रुपये दिये जायेंगे।

घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की इनामी राशि में सबसे बड़ी बढ़ोतरी हुई है, जहां विजेता को 80 लाख रुपए (पहले 25 लाख रुपए) और उपविजेता को 40 लाख रुपए (पहले 10 लाख रुपए) दिए जाएंगे।

महिला सीनियर एकदिनी और टी-20 ट्रॉफी की चैंपियन और उपविजेता टीमें आखिरकार महत्वपूर्ण पुरस्कार राशि अर्जित करना शुरू कर देंगी।

नतीजतन, महिला वनडे चैंपियन टीम को 50 लाख रुपये (पहले 6 लाख रुपये) जबकि टी20 चैंपियन टीम को 40 लाख रुपये (पहले 5 लाख रुपये) से सम्मानित किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *