इस्लामिक स्टेट ने ली काबुल विस्फोट की जिम्मेदारी

काबुल। इस्लामिक स्टेट जिहादी समूह ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में घातक हमला करने का दावा किया है। इस्लामिक स्टेट ने शुक्रवार को अपने टेलीग्राम चैनल पर दावा किया कि काबुल के एक स्पोर्ट्स क्लब में हुए विस्फोट के पीछे उसका हाथ था। एक रात

Advertisement

काबुल। इस्लामिक स्टेट जिहादी समूह ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में घातक हमला करने का दावा किया है। इस्लामिक स्टेट ने शुक्रवार को अपने टेलीग्राम चैनल पर दावा किया कि काबुल के एक स्पोर्ट्स क्लब में हुए विस्फोट के पीछे उसका हाथ था। एक रात पहले किए गए इस हमले में चार लोग मारे गए थे। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

तालिबान शासित अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार शाम हुए विस्फोट में चार लोगों की जान चली गई थी और सात अन्य लोग घायल हो गए थे। यह विस्फोट शिया बहुल इलाके को निशाना बनाकर किया गया था। तब पुलिस ने कहा था कि विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई है और नौ लोग घायल हुए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *