झारखंड मौसम: आज बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

झारखंड में बारिश का दौर जारी है। 26 सितंबर को कई इलाकों में बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। Ranchi : झारखंड में 22 सितंबर से बारिश का दौर जारी है और फिलहाल

Advertisement
  • झारखंड में बारिश का दौर जारी है। 26 सितंबर को कई इलाकों में बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

Ranchi : झारखंड में 22 सितंबर से बारिश का दौर जारी है और फिलहाल इससे राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने 26 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश, वज्रपात और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिमी झारखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 26 सितंबर को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

बारिश के दौरान कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है। वज्रपात और तेज हवा के दौरान लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया है।

रांची में दिनभर छाए रहेंगे बादल

राजधानी रांची में 26 सितंबर को दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान एक से अधिक बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

रांची का अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

1 अक्टूबर तक बारिश के आसार

आईएमडी के अनुसार, 27 सितंबर को भी झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है।

28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बारिश हो सकती है।

हालांकि, मौसम विभाग ने कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। आईएमडी के अनुसार, अगले दो दिनों में तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.