Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने शनिवार को चतरा और कोडरमा जिला समिति के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में शामिल सभी सदस्यों के साथ चतरा और कोडरमा जिला में संगठन की मजबूती पर चर्चा की। साथ ही जिला समिति की ओर से क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों का आकलन किया।
सभी उपस्थित पदाधिकारियों तथा सदस्यों को झारखंड सरकार की ओर से जनहित में लाए गए योजनाओं की जानकारी देते हुए आम जनों तक योजनाओ को पहुंचाने का निर्देश दिया गया, जिससे आम लोगों को सरकार की योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ मिल सके। बैठक में शामिल सदस्यों के जरिये दिए गए सुझावों पर चर्चा के बाद केन्द्रीय महासचिव ने कई जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




