ऑपरेशन सिंदूर: प्रतिशोध नहीं, सच्ची श्रद्धांजलि – विश्व हिंदू परिषद

Ranchi: पहलगाम नरसंहार का कररा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर इस्लामी आतंकवाद के ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस अभूतपूर्व सैन्य कार्रवाई को लेकर पूरे देश में गर्व और गौरव की लहर दौड़ गई है। विश्व हिंदू

Advertisement

Ranchi: पहलगाम नरसंहार का कररा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर इस्लामी आतंकवाद के ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस अभूतपूर्व सैन्य कार्रवाई को लेकर पूरे देश में गर्व और गौरव की लहर दौड़ गई है। विश्व हिंदू परिषद ने इसे वीरता, संयम और देशभक्ति का प्रतीक बताया है।

विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने भारतीय सेना के इस साहसिक कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा, ऑपरेशन सिंदूर केवल प्रतिशोध नहीं, बल्कि पहलगाम नरसंहार के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। भारतीय सेना ने दुश्मन के घर में घुसकर आतंक के अड्डों को मिटा दिया, यह भारत की सैन्य शक्ति और संकल्प का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज अधिक सुरक्षित, संगठित और आत्मविश्वासी है। उन्होंने केंद्र सरकार के इस निर्णायक कदम का स्वागत करते हुए देश की जनता से अपील की कि वे सभी मतभेदों को भुलाकर इस ऐतिहासिक क्षण में एकजुट हों।

विश्व हिंदू परिषद ने सैन्य बलों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि देश के जवानों की यह वीरता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *