कानपुर IIT तैयार करेगा साइबर हमले से सुरक्षा तंत्र

Kanpur। साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में कई स्टार्टअप काम कर रहे हैं। अतिशीघ्र इनके द्वारा विकसित तकनीक का प्रयोग सुरक्षा तंत्र के रूप में काम शुरू कर देगा। आईआईटी कानपुर द्वारा विकसित तकनीक का प्रयोग पूरे देश में साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में किया जाएगा।

Advertisement

Kanpur। साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में कई स्टार्टअप काम कर रहे हैं। अतिशीघ्र इनके द्वारा विकसित तकनीक का प्रयोग सुरक्षा तंत्र के रूप में काम शुरू कर देगा। आईआईटी कानपुर द्वारा विकसित तकनीक का प्रयोग पूरे देश में साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर के एसआईआईसी के प्रभारी प्रोफेसर अंकुश शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि आईआईटी कानपुर 41 ऐसे स्टार्टअप विकसित कर रहा है जो पूरे देश में साइबर अपराध रोकने के साथ ही सुरक्षा प्रदान करने में जो मजबूती देंगे। इस कार्य के लिए संस्थान ने विभिन्न माध्यमों से 902 लाख रुपये का फंड एकत्र किया है। जिससे स्टार्टअप को अत्याधुनिक तकनीक से मजबूत करेगा।

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप भ्रष्टाचार के मुकदमे में पहली बार अदालत में पेश

उन्होंने बताया कि इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन केंद्र इस अक्टूबर माह को साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस मंथ के रूप में मना रहा है। इस अभियान के तहत संस्थान ने साइबर सुरक्षा को चार भागों में बांटा है। जिनके मुताबिक स्टार्टअप विकसित किए जा रहे हैं। पहला सिक्योरिटी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड मैनेजमेंट और दूसरा साइबर हमले को चिन्हित करने के साथ ही बचने हेतु उपाय करना तथा तीसरा डाटा एवं प्राइवेसी सुरक्षा प्रदान करना एवं चौथी तकनीक विकसित करने के साथ ही जागरुक करना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *