रांची के लोअर चुटिया में दिखेंगे “महादेव के अनेकों रूप”

रांची। नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति, लोअर चुटिया में इस वर्ष मां भगवती का दरबार पूजा पंडाल एक नए थीम के साथ आ रहा है। इस थीम का नाम है “महादेव” है। इस पूजा पंडाल में देवाधिदेव महादेव की अनेकों रूप दिखाई पड़ेंगे। पंडाल के

रांची के लोअर चुटिया में दिखेंगे "महादेव के अनेकों रूप"
Advertisement

रांची। नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति, लोअर चुटिया में इस वर्ष मां भगवती का दरबार पूजा पंडाल एक नए थीम के साथ आ रहा है। इस थीम का नाम है “महादेव” है। इस पूजा पंडाल में देवाधिदेव महादेव की अनेकों रूप दिखाई पड़ेंगे। पंडाल के मुख्य द्वार पर कोयंबटूर के “आदि योगी” की भव्य प्रतिमा आपको देखने को मिलेगी। पंडाल की लंबाई लगभग 110 फीट, चौड़ाई 60 फीट, ऊंचाई 50 फीट होगी।इसका निर्माण पश्चिम बंगाल के डेकोरेटर गौतम गौराई एवं बप्पा टेंट हाउस की देखरेख में जुलाई माह के अंतिम सप्ताह से जारी है। मां भगवती पूजा पंडाल में महहादेव नटराज रूप में विराजमान होंगे। उनके साथ भागवान गणेश, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, कार्तिकेय होंगे।

झारखंड में डेंगू के 302 संदिग्ध मरीज मिले, 30 में पुष्टि

वहीं महिषासुर अनेकों रूप में मां भगवती से क्षमा- याचना मुद्रा में दिखाई देंगे। मां भगवती की प्रतिमा का निर्माण कोलकाता के प्रसिद्ध हुगली निवासी कार्तिक पाल के पुत्र कौशिक चित्रकार के द्वारा किया जा रहा है। पूजा पंडाल के सजावट के साथ पूरे महादेव मंडा परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा।पूरे पूजा के दौरान महाभोग (प्रसाद) के रूप में मूंग का हलवा, खीर, फल, खिचड़ी, लड्डू के साथ मोतीचूर की बुंदिया श्रद्धालुओं के बीच बांटी जाएगी।

अमेरिकी खोजकर्ता मार्क डिकी को नौ दिन बाद तुर्किये की गुफा से सुरक्षित निकाला गया

समिति के अध्यक्ष राजकुमार महतो ने बताया कि इस वर्ष भी मिनी मीना बाजार का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों के मनोरंजन के लिए नाव, जंपिंग, घोड़ा, मिक्की, स्कॉर्पियो लगवाया जा रहा है, खाने-पीने के साथ खिलौना का भी दुकानें लगाई जाएंगी। पूजा पंडाल की सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड, समिति के वॉलिंटियर्स तैनात रहेंगे. पूरे पूजा में लगभग 20 लाख रुपये खर्च होने की अनुमान है।

पूजा पंडाल की खासियत है इस स्थान पर सैकड़ों वर्षों से महादेव की पूजा अर्चना इस प्रांगण में होती है। यहां भव्य शिव मंडा पूजा का आयोजन हर वर्ष होता है, इसीलिए समिति ने सोचा कि क्यों ना इस साल का पंडाल महादेव को समर्पित किया जाए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *