सूटकेस से मिली विवाहिता की लाश, मचा हड़कंप

Ghaziabad : जिले के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब बेहटा नहर के किनारे एक संदिग्ध सूटकेस मिलने की खबर सामने आई। स्थानीय लोगों ने सूटकेस को सड़क किनारे पड़ा देखा, जो ऊपर से कपड़े की चादर में

सूटकेस से मिली विवाहिता की लाश, मचा हड़कंप
Advertisement

Ghaziabad : जिले के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब बेहटा नहर के किनारे एक संदिग्ध सूटकेस मिलने की खबर सामने आई। स्थानीय लोगों ने सूटकेस को सड़क किनारे पड़ा देखा, जो ऊपर से कपड़े की चादर में लिपटा हुआ था। शक होने पर लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सूटकेस से मिली विवाहिता की लाश, मचा हड़कंप
सूटकेस से मिली विवाहिता की लाश, मचा हड़कंप

Also Read : रांची में रफ्तार के दीवानों पर कार्रवाई, सदर थाना का सख्त अभियान

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सूटकेस को खोला तो उसमें एक महिला की लाश पाई गई। शव को देखकर अंदाजा लगाया गया कि मृतका की उम्र करीब 25 से 26 वर्ष है और वह हिन्दू विवाहिता थी। महिला के सिर में सिंदूर और पैरों में बिछिया थी, जिससे उसकी शादीशुदा पहचान की पुष्टि होती है।

एसीपी अजय कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर यह मामला हत्या कर शव को दूसरी जगह ठिकाने लगाने का प्रतीत होता है।

शिनाख्त और जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच कर रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि सूटकेस किसने और कब यहां फेंका।

स्थानीय लोगों में भय और गुस्सा
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल है। लोगों ने मांग की है कि इस मामले में दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। पुलिस का कहना है कि मामले की हर कोण से जांच की जा रही है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

यह घटना न सिर्फ क्रूरता का उदाहरण है बल्कि महिला सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े करती है। गाजियाबाद पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि अगर किसी को महिला की पहचान या घटना से जुड़ी कोई जानकारी है, तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *