मुजफ्फरपुर में NH-27 पर भीषण सड़क हादसा, साले-बहनोई की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस

बिहार के मुजफ्फरपुर में मंगलवार देर शाम NH-27 पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मीनापुर प्रखंड के पानापुर ओपी थाना क्षेत्र में ललन ढाबा के पास हुआ।
साले-बहनोई की मौत

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में मंगलवार देर शाम NH-27 पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मीनापुर प्रखंड के पानापुर ओपी थाना क्षेत्र में ललन ढाबा के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कांटी से मोतीपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ललन ढाबा के पास उनकी बाइक की एक अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना तेज था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

साले-बहनोई की हुई मौत

मृतकों की पहचान रामपुर हरि थाना क्षेत्र निवासी रूपेश कुमार और कांटी थाना क्षेत्र निवासी विपिन पासवान के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में साले-बहनोई थे। वहीं, हादसे में घायल युवक की पहचान रामपुर हरि थाना क्षेत्र निवासी गौतम कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अब वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए आसपास के लोगों से जानकारी लेने के साथ हादसे से जुड़े साक्ष्यों की जांच की जा रही है। दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.