दुबलिया गांव में मंडा पूजा को लेकर हुई बैठक, भव्य आयोजन की बनी रूपरेखा

Ranchi : कांके प्रखंड के दुबलिया गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आज मंडा पूजा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विमल पाहन एवं लाला पाहन ने संयुक्त रूप से की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि

दुबलिया गांव में मंडा पूजा को लेकर हुई बैठक, भव्य आयोजन की बनी रूपरेखा
Advertisement

Ranchi : कांके प्रखंड के दुबलिया गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आज मंडा पूजा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विमल पाहन एवं लाला पाहन ने संयुक्त रूप से की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी मंडा पूजा पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं पूरे विधि-विधान के साथ भव्य रूप में मनाई जाएगी।

दुबलिया गांव में मंडा पूजा को लेकर हुई बैठक, भव्य आयोजन की बनी रूपरेखा
दुबलिया गांव में मंडा पूजा को लेकर हुई बैठक, भव्य आयोजन की बनी रूपरेखा

पूजा कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार तय की गई: 

  • 28 अप्रैल (सोमवार): उतरी कार्यक्रम
  • 29 अप्रैल (मंगलवार): फूलखुंदी एवं पारंपरिक छऊ नृत्य
  • 30 अप्रैल (बुधवार): झूलन तथा शाम को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिसमें प्रमुख रूप से समाजसेवी संदीप उराँव, बीनू करमाली, संतोष करमाली, ग्राम प्रधान सतीश तिग्गा, वार्ड सदस्य विक्रम उराँव, सचिन कुजूर, प्रदीप लकड़ा, करमा मुंडा, सुनील उराँव, महादेव उराँव, मगन उराँव, बिरसा गुड्डू उराँव, सोहराई उराँव, मंगल उराँव, एतवा उराँव, दुर्गा गोड़ाईत, दुमका उराँव, चारों उराँव, दीपक उराँव, राजू उराँव, सिक्का मुंडा एवं शिवशंकर उराँव उपस्थित रहे।

Also Read : अदाणी पावर प्लांट में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन, गांवों में चला जागरूकता अभियान

मौके पर समाजसेवी संदीप उराँव ने कहा कि मंडा पूजा न केवल हमारी संस्कृति और परंपरा को सहेजने का माध्यम है, बल्कि यह गांव की एकता, सहयोग और सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है। उन्होंने बताया कि इस बार का आयोजन विशेष रूप से भव्य और यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सहयोग की भी अपेक्षा जताई है, ताकि आयोजन में किसी प्रकार की बाधा न आए और यह पर्व शांति एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *