WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
--->
Ranchi : रांची समेत पूरे राज्य भर में कनकनी ठंड में इजाफा होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटों के दौरान राज्य कोहरा के साथ कनकनी बढ़ेगी। नए साल की शुरूआत होते ही न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट होने के उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह से खत्म हो गया है। बताया जाता है कि मैदानी भागों से होकर सर्द हवाओं का रुख झारखंड की ओर हो गया है। इस वजह से ठंड में इजाफा होगा।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आंनद का कहना है कि न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के बाद अगल चार से पांच दिनों के दौरान बड़े बदलाव के संभावना नहीं हैं। सुबह से हल्की धुंध का प्रभाव रहेगा जो धूप आने के बाद धीरे धीरे कम हो जाएगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

