नूरी अंजुमन एजुकेशन ट्रस्ट ने चलाया नशा मुक्ति अभियान, थाना प्रभारी समेत जनप्रतिनिधि हुए शामिल

Barkatha : बरकट्ठा प्रखंड स्थित कोनहरा खुर्द में नूरी अंजुमन एजुकेशन ट्रस्ट ने नशा मुक्ति अभियान चलाया। रैली की अध्यक्षता पूर्व मुखिया मोइन अंसारी ने की। इस दौरान नशे के बारे में लोगों को जानकारी दी। जागरूकता अभियान में थाना प्रभारी राजेश कुमार भोक्ता शामिल

नूरी अंजुमन एजुकेशन ट्रस्ट ने नशा मुक्ति अभियान, थाना प्रभारी समेत जनप्रतिनिधि हुए शामिल
Advertisement

Barkatha : बरकट्ठा प्रखंड स्थित कोनहरा खुर्द में नूरी अंजुमन एजुकेशन ट्रस्ट ने नशा मुक्ति अभियान चलाया। रैली की अध्यक्षता पूर्व मुखिया मोइन अंसारी ने की। इस दौरान नशे के बारे में लोगों को जानकारी दी। जागरूकता अभियान में थाना प्रभारी राजेश कुमार भोक्ता शामिल हुए। थाना प्रभारी ने अभियान के दौरान लोगों को नशे से बचने की सलाह दी। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष एजाज अहमद ने लोगों को नशे से दूर रहने को कहा गया। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई से लड़ने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा।

तभी हम इस अभिशाप को जड़ से खत्म कर सकते हैं। नशा शरीर के लिए जहां खतरनाक है. वहीं अपराध का भी मुख्य कारण है। उन्होंने लोगों में नशा के खिलाफ जागरूकता पैदा करने तथा इस अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए जन सहयोग अतिआवश्यक बताया। वरिष्ठ नेता कलीम खान ने संगठन के युवाओं से भी आह्वान किया कि वह इस अभियान को सफल बनाने में पुलिस को सहयोग करें। जिससे की नशे पर रोक लगाकर नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाया जा सके। वहीं संगठन सचिव राइस कौसर, उपसचिव मुख्तार अंसारी, कासिम अंसारी ने कहा कि नशा मुक्त अभियान का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताना है। बल्कि नशे के खिलाफ जन आंदोलन का रूप देना है। जिससे नशे के खिलाफ हर आदमी जुड़ कर अपना योगदान दे सके।

मौके पर वार्ड पार्षद सदस्य उस्मान अंसारी, इम्तियाज अंसारी, रहीम अंसारी, चौकीदार साबिर अंसारी, मोवीस अंसारी, शहजाद अंसारी, महमूद आलम, जसीम अंसारी, मुजफ्फर अली, शौकत अली, रियासत अली, धनी राणा, द्वारिका यादव, राजेंद्र राणा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *