ओरमांझी में गूंजा हिंदू एकता का संदेश, विहिप के 62वें स्थापना दिवस का हुआ शुभारंभ

उकरीद से शुरू हुआ स्थापना दिवस समारोह, प्रखंड की सभी पंचायतों में होंगे विविध कार्यक्रम मुकेश रंजन Ranchi : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) रांची ग्रामीण जिला के 62वें स्थापना दिवस समारोह का शुक्रवार को ओरमांझी प्रखंड के उकरीद में विधिवत शुभारंभ हुआ। भारत माता और

ओरमांझी में गूंजा हिंदू एकता का संदेश, विहिप के 62वें स्थापना दिवस का हुआ शुभारंभ
Advertisement
  • उकरीद से शुरू हुआ स्थापना दिवस समारोह, प्रखंड की सभी पंचायतों में होंगे विविध कार्यक्रम

मुकेश रंजन
Ranchi : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) रांची ग्रामीण जिला के 62वें स्थापना दिवस समारोह का शुक्रवार को ओरमांझी प्रखंड के उकरीद में विधिवत शुभारंभ हुआ। भारत माता और श्रीराम दरबार के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समारोह में विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने संगठन की स्थापना, उद्देश्य और हिंदू समाज के समक्ष मौजूद विभिन्न विषयों पर विचार रखे।

कार्यक्रम का शुभारंभ बजरंग दल झारखंड के प्रदेश संयोजक रंगनाथ महतो, रांची विभाग मंत्री रविशंकर राय, जिला संगठन मंत्री कार्तिक विश्वकर्मा और विहिप के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

1964 में हुआ था विश्व हिंदू परिषद का गठन : रंगनाथ महतो

समारोह को संबोधित करते हुए बजरंग दल झारखंड के प्रदेश संयोजक रंगनाथ महतो ने कहा कि विश्व के जिन क्षेत्रों में विहिप का कार्य चल रहा है, वहां स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने संगठन की स्थापना की पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के बाद देशवासियों को उम्मीद थी कि उनकी सभी आकांक्षाएं पूरी होंगी, लेकिन कई सामाजिक और धार्मिक विषयों को लेकर असंतोष बना रहा।

उन्होंने कहा कि गोहत्या, धर्मांतरण और कथित तुष्टीकरण जैसे विषयों को लेकर विभिन्न प्रयास किए गए, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं हो सका। विदेशों में रहने वाले हिंदू भी भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे थे। इन परिस्थितियों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिव गोलवलकर, जिन्हें श्री गुरुजी के नाम से जाना जाता है, के नेतृत्व में विभिन्न मत-पंथ और संप्रदायों के प्रमुखों की उपस्थिति में वर्ष 1964 में मुंबई के सांदीपनी साधनालय में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की गई।

हर पंचायत में मनेगा स्थापना दिवस

कार्यक्रम के दौरान ओरमांझी प्रखंड की सभी पंचायतों में विहिप का स्थापना दिवस मनाने की योजना बनाई गई। इसके तहत पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर स्थापना दिवस के उद्देश्यों की जानकारी देंगे।

आयोजकों ने कहा कि स्थापना दिवस केवल संगठन के गठन की स्मृति का अवसर नहीं, बल्कि समाज में सेवा, संस्कार, संगठन और जागरूकता के कार्यों को आगे बढ़ाने का अवसर भी है।

कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम का संचालन अरविंद अकेला ने किया। इस अवसर पर जिला टोली सदस्य अजय महतो, रणजीत महतो, उपेंद्र पाहन, राजू महतो, प्रीतम महतो, विक्की कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, बिंदेश्वर महतो, केश्वर कुमार और दिवेश कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान भारत माता और भगवान श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यकर्ताओं ने संगठन के स्थापना दिवस को प्रखंड की प्रत्येक पंचायत तक पहुंचाने और निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *