पंचायतीराज राज्य मंत्री श्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने ईसीएल प्रबंधन के साथ की समीक्षा बैठक

आज दिन बुधवार को माननीय पंचायतीराज राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री कपिल मोरेश्वर पाटिल दुर्गापुर में ईसीएल प्रबंधन से मिलें, जहां ईसीएल के सिविल विभाग के विभगाध्यक्ष श्री अभय कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ उनका हार्दिक स्वागत किया । इसके उपरांत, माननीय राज्य मंत्री

Advertisement

आज दिन बुधवार को माननीय पंचायतीराज राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री कपिल मोरेश्वर पाटिल दुर्गापुर में ईसीएल प्रबंधन से मिलें, जहां ईसीएल के सिविल विभाग के विभगाध्यक्ष श्री अभय कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ उनका हार्दिक स्वागत किया ।

इसके उपरांत, माननीय राज्य मंत्री महोदय ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ईसीएल में चल रही सीएसआर गतिविधियों की समीक्षा बैठक की एवं वर्तमान और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया, इस दौरान उनको ईसीएल में चल रही वर्तमान सीएसआर संबंधित गतिविधियों से अवगत कराया गया। ग्रामीण विकास के कार्यों में ईसीएल के योगदान को बढ़ाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उन्होने ईसीएल द्वारा पर्यावरण एवं सीएसआर के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहाना की और उसपर संतुष्टि व्यक्त की।

इस मौके पर ईसीएल के सीएसआर विभाग, व अन्य विभागों के अधिकारीगण भी मौजूद रहे। बैठक के पश्चात, उन्होंने कंपनी की बेहतरी के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *