नरकटियागंज में बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर, बाइक सवार मां-बेटे समेत तीन घायल

नरकटियागंज प्रखंड के पोखरिया में तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने सड़क पर पैदल जा रहे एक राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक, उसकी मां और राहगीर घायल हो गए। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
नरकटियागंज में बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर

पश्चिम चंपारण: नरकटियागंज प्रखंड के पोखरिया में तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने सड़क पर पैदल जा रहे एक राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक, उसकी मां और राहगीर घायल हो गए। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान ठठवा निवासी नुरुल गद्दी, उनकी मां बेदरा खातून और पोखरिया निवासी घूरभारी महतो के रूप में हुई है।

बाइक और राहगीर के बीच हुई टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नुरुल गद्दी अपनी मां के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क पर पैदल जा रहे घूरभारी महतो से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक सवार मां-बेटे और राहगीर सड़क पर गिर गए। हादसे में नुरुल गद्दी और घूरभारी महतो के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। वहीं, बेदरा खातून को भी चोट लगी है।

112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलने के बाद 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को नरकटियागंज अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर रजनीकांत ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर हालत को देखते हुए नुरुल गद्दी और घूरभारी महतो को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.