नीरज चोपड़ा फिर वर्ल्ड नंबर-1, भाला फेंक में किया कमाल

New Delhi : भारत के भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर विश्व रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया है। वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार नीरज ने 1445 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है।

नीरज चोपड़ा फिर वर्ल्ड नंबर-1, भाला फेंक में किया कमाल
Advertisement

New Delhi : भारत के भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर विश्व रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया है। वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार नीरज ने 1445 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है।

Also Read : स्कूल से लौटे बच्चों को मिली मां की लाश, खैरबना में सनसनी

इससे पहले पिछले वर्ष ब्रुसेल्स डायमंड लीग फाइनल में ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स द्वारा उन्हें पीछे छोड़ दिया गया था। लेकिन लगातार शानदार प्रदर्शन कर नीरज ने एक बार फिर नंबर-1 की गद्दी पर वापसी की है। पीटर्स 1431 अंकों के साथ दूसरे, जर्मनी के जूलियन वेबर 1407 अंकों के साथ तीसरे और पाकिस्तान के अरशद नदीम 1370 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं।

नीरज की मौजूदा फॉर्म शानदार रही है। उन्होंने सीजन की शुरुआत अप्रैल में दक्षिण अफ्रीका के पॉटचेफस्ट्रूम में आयोजित इनविटेशनल मीट में 84.52 मीटर थ्रो के साथ की।

मई में दोहा डायमंड लीग में नीरज ने पहली बार 90 मीटर पार करते हुए 90.23 मीटर की थ्रो फेंकी, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ थ्रो रही। हालांकि, इस प्रतियोगिता में वे दूसरे स्थान पर रहे क्योंकि वेबर ने 91.06 मीटर की थ्रो कर उन्हें पीछे छोड़ दिया।

इसके बाद पोलैंड में जनुश कुसोचिंस्की मेमोरियल में भी वे 84.14 मीटर की थ्रो के साथ वेबर से पीछे रहे। लेकिन नीरज ने पेरिस डायमंड लीग में जोरदार वापसी करते हुए 88.16 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया।

मंगलवार को उन्होंने सीजन की तीसरी जीत ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक मीट (चेक गणराज्य) में दर्ज की, जिसमें उन्होंने एक बार फिर 88.16 मीटर की दूरी तय की।

नीरज चोपड़ा अब 5 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाले पहले ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’ में हिस्सा लेंगे। इसके बाद उनकी नजर सितंबर में टोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में अपने खिताब के बचाव पर रहेगी।

यह उपलब्धि केवल खेल की नहीं, बल्कि भारतीय खेल भावना की जीत है, जिसने विश्व पटल पर फिर से तिरंगा ऊंचा किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *