नीरज चोपड़ा ने जीता दो साल बाद डायमंड लीग खिताब, फिर रचा इतिहास

New Delhi/Paris : भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। पेरिस के शारलेती स्टेडियम में आयोजित डायमंड लीग 2025 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो साल बाद यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।

नीरज चोपड़ा ने जीता दो साल बाद डायमंड लीग खिताब, फिर रचा इतिहास
Advertisement

New Delhi/Paris : भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। पेरिस के शारलेती स्टेडियम में आयोजित डायमंड लीग 2025 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो साल बाद यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। नीरज ने पहले ही प्रयास में 88.16 मीटर की दूरी तक भाला फेंका, और अंत तक यही थ्रो उन्हें विजेता बनाता रहा।

Also Read : झारखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्ताव पास, शिक्षा-सड़क को मिली बड़ी सौगात

यह नीरज के सीजन का दूसरा डायमंड लीग इवेंट था। इससे पहले उन्होंने मई में दोहा डायमंड लीग में भाग लिया था, जहां उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 90.23 मीटर भाला फेंक कर नया कीर्तिमान रच दिया था।

प्रतिद्वंद्वियों की बात करें तो जर्मनी के जूलियन वेबर, जिन्होंने नीरज को इस साल की दो बड़ी प्रतियोगिताओं—दोहा डायमंड लीग और पोलैंड के जनुज़ कुशोचिंस्की मेमोरियल में हराया था—इस बार 87.88 मीटर की थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। ब्राज़ील के लुइज मौरिसियो दा सिल्वा ने 86.62 मीटर भाला फेंका और दक्षिण अमेरिका का नया रिकॉर्ड बनाते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस इवेंट में ग्रेनेडा के ओलंपिक मेडलिस्ट एंडरसन पीटर्स इस बार अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए और केवल 80.29 मीटर के साथ पांचवें स्थान पर रहे। त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वॉलकॉट ने 81.66 मीटर फेंक कर चौथा स्थान हासिल किया।

इस जीत के साथ नीरज ने पेरिस डायमंड लीग में आठ साल बाद धमाकेदार वापसी की है। 2017 में वह एक जूनियर एथलीट के तौर पर इस प्रतियोगिता में उतरे थे, जहां उन्होंने 84.67 मीटर की थ्रो के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया था।

नीरज अब 24 जून को चेक गणराज्य में ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025 में भाग लेंगे। इसके बाद 5 जुलाई को वह भारत में पहली बार आयोजित होने वाले ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’ की मेज़बानी करेंगे, जो वर्ल्ड एथलेटिक्स की कैटेगरी-ए प्रतियोगिता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *