10वीं बार नीतीश बने सीएम, जानें सम्राट–विजय और नीतीश में कौन सबसे अमीर

Bihar : नीतीश कुमार ने गुरुवार को लगातार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जिससे राज्य की राजनीति में एक बार फिर पुरानी तिकड़ी की वापसी हो गई। उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर

10वीं बार नीतीश बने सीएम, जानें सम्राट–विजय और नीतीश में कौन सबसे अमीर
Advertisement

Bihar : नीतीश कुमार ने गुरुवार को लगातार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जिससे राज्य की राजनीति में एक बार फिर पुरानी तिकड़ी की वापसी हो गई। उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नई सरकार को संतुलित नेतृत्व देने के संकेत दिए। एनडीए की बहुमत वाली सरकार के गठन के बाद यह शपथ ग्रहण समारोह पटना में आयोजित हुआ।

राजनीतिक दृष्टि से यह मंत्रिमंडल स्थिरता का संदेश देता है, वहीं आर्थिक दृष्टि से तीनों नेताओं की संपत्ति भी चर्चा में है। चुनाव हलफनामा और सरकारी वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर तीनों ही नेता करोड़पति हैं, लेकिन संपत्ति के मामले में विजय कुमार सिन्हा सबसे आगे, जबकि नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेता हैं।

👉 नीतीश कुमार की संपत्ति

राज्य सरकार की पोर्टल पर उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार की कुल नेटवर्थ करीब 1.64 करोड़ रुपये है।
उनके पास 21,052 रुपये नगद और विभिन्न बैंक खातों में लगभग 60,811 रुपये की जमा राशि है।
अचल संपत्ति की कीमत 1.48 करोड़ रुपये दर्ज है।
अन्य नेताओं की तुलना में नीतीश कुमार की व्यक्तिगत संपत्ति काफी कम है।

👉 सम्राट चौधरी की नेटवर्थ

दूसरी बार डिप्टी सीएम बने सम्राट चौधरी की कुल संपत्ति 11.34 करोड़ रुपये से अधिक है।
उनके परिवार के पास मिलाकर 1,71,550 रुपये नकद, बैंक में लगभग 27 लाख रुपये जमा और 40 लाख रुपये मूल्य का सोना है।
इसके अलावा शेयर, बॉन्ड और म्यूचुअल फंड में 32 लाख रुपये, जबकि इंश्योरेंस पॉलिसियों में 10 लाख रुपये निवेश है।
उनके नाम पर एक बोलेरो नियो (कीमत ~7 लाख) है।
जमीन और संपत्ति की बात करें तो मुंगेर और पटना में 8 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की भूमि और वाणिज्यिक बिल्डिंग दर्ज हैं।

👉 सबसे अमीर क्यों हैं विजय कुमार सिन्हा?

लखीसराय से निर्वाचित विजय कुमार सिन्हा की कुल नेटवर्थ 11.62 करोड़ रुपये है, जो उन्हें सबसे अमीर डिप्टी सीएम बनाती है।
हालांकि उनकी देनदारी 1.21 करोड़ रुपये भी दर्ज है।
वे और उनके परिवार के पास 59 लाख रुपये की ज्वेलरी, लगभग 59 लाख रुपये बैंक में जमा, और निवेश के रूप में 91 लाख रुपये के शेयर-बॉन्ड शामिल हैं।
उनके पास 25 लाख की महिंद्रा SUV, जबकि पत्नी के नाम पर टवेरा और बोलेरो गाड़ियाँ दर्ज हैं।
अचल संपत्ति में लगभग 4 करोड़ रुपये की कॉमर्शियल बिल्डिंग, 2 करोड़ रुपये के आवासीय घर और कृषि भूमि भी शामिल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.