स्वर्णरेखा महिला समिति ने पीवीयूएनएल परिसर में ‘प्रगति’ ब्यूटी पार्लर व टेलरिंग शॉप का उद्घाटन

Ranchi : स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा पीवीयूएनएल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में ‘प्रगति’ नामक ब्यूटी पार्लर एवं टेलरिंग शॉप का उद्घाटन बुधवार, 19 नवंबर 2025 को किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

स्वर्णरेखा महिला समिति ने पीवीयूएनएल परिसर में ‘प्रगति’ ब्यूटी पार्लर व टेलरिंग शॉप का उद्घाटन
Advertisement

Ranchi : स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा पीवीयूएनएल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में ‘प्रगति’ नामक ब्यूटी पार्लर एवं टेलरिंग शॉप का उद्घाटन बुधवार, 19 नवंबर 2025 को किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान समिति की अध्यक्ष श्रीमती रेनू सेहगल और उपाध्यक्ष श्रीमती सोमा मुखर्जी ने महिला क्लब की अन्य सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर दुकान का शुभारंभ किया।

नव उद्घाटित दुकान को आसपास के गांवों की महिलाओं को संचालित करने के लिए आवंटित किया गया है। इससे उन्हें अपने कौशल के विकास, रोजगार और उद्यमिता से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिलेगा।

समिति का कहना है कि यह पहल न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि समुदाय में स्वावलंबन और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा देगी। पीवीयूएनएल की ओर से सामाजिक दायित्व एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया यह कदम स्थानीय महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *