NTPC स्वयंसिद्धा लेडीज क्लब ने तीज महोत्सव का किया आयोजन

Ranchi: स्वयंसिद्धा लेडीज क्लब, एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय ने रांची में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मीनाक्षी श्रीवास्तव, वरीष्ठ सदस्य, संयुक्ता महिला समिति के स्वागत पद्मा रेड्डी, अध्यक्ष, स्वयंसिद्धा लेडीज क्लब द्वारा हुई। इस अवसर पर लेडीज

Advertisement

Ranchi: स्वयंसिद्धा लेडीज क्लब, एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय ने रांची में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मीनाक्षी श्रीवास्तव, वरीष्ठ सदस्य, संयुक्ता महिला समिति के स्वागत पद्मा रेड्डी, अध्यक्ष, स्वयंसिद्धा लेडीज क्लब द्वारा हुई। इस अवसर पर लेडीज कोल माइनिंग प्रोजेक्ट्स, हजारीबाग के अध्यक्ष और क्लब के वरिष्ठ समिति कार्यकारी सदस्य उपस्थित थे ।

इस अवसर पर मीनाक्षी श्रीवास्तव ने उपस्थित महिला क्लब सदस्य को संबोधित करते हुए तीज महोत्सव के महत्व को साझा किया और कार्यक्रम के आयोजन के लिए क्लब के सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। तीज महोत्सव को उत्सव के रूप में मनाने के लिए लेडीज क्लब के सदस्यों के लिए हेयर स्टाइल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अलावा सदस्यों के लिए तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, विजेताओं का चयन तीन राउंड जैसे स्व-परिचय, रैंप वॉक और प्रश्न के माध्यम से किया गया।

इसे भी पढ़ें : –आईसेक्ट विश्वविद्यालय में रोज़गार मेला 11 अगस्त को

तीज क्वीन प्रतियोगिता में गंगोत्री दास को तीज क्वीन का ताज पहनाया गया और सपना प्रथम रनर-अप रहीं। वहीं, अनीता प्रसाद को द्वितीय रनर-अप घोषित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम ने आकर्षण बढ़ाया जिसमें सभी सदस्यों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर रेखा जैन, ज्योति जलोटा, तजीन फैज, पूजा जैन, संचिता कोनार, लक्ष्मी मूर्ति, मानसी घोष, एमएस राम्या, स्निग्धा माझी, मनसा वर्मा, दीपा एवं परमेश्वरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *