मदन मोहन मंदिर बोड़ेया में धूमधाम से मनाई जाएगी अक्षय तृतीया

Ranchi : कांके प्रखंड के ऐतिहासिक मदन मोहन मंदिर, बोड़ेया का स्थापना दिवस इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर, 30 अप्रैल 2025 को धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं, और मंदिर को भव्य रूप से सजाया

मदन मोहन मंदिर बोड़ेया में धूमधाम से मनाई जाएगी अक्षय तृतीया
Advertisement

Ranchi : कांके प्रखंड के ऐतिहासिक मदन मोहन मंदिर, बोड़ेया का स्थापना दिवस इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर, 30 अप्रैल 2025 को धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं, और मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है।

Also Read : पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ रांची में आक्रोश, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च

इस दिन शाम 6:00 बजे से मंदिर में दैनिक पूजा-अर्चना होगी, जिसके बाद खीर का भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं संध्या 7:30 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किए जाएंगे।

ज्ञात हो कि इस मंदिर की स्थापना अक्षय तृतीया के दिन सन 1665 में लक्ष्मी नारायण तिवारी द्वारा की गई थी। तभी से हर वर्ष अक्षय तृतीया को मंदिर का स्थापना दिवस बड़े श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाता है।

इस आयोजन को सफल बनाने में मंदिर प्रबंध समिति के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिनमें प्रमुख रूप से:
अध्यक्ष: श्री सुधांशु नारायण तिवारी
सचिव: मनोज नारायण तिवारी
कोषाध्यक्ष: गोपाल नारायण तिवारी
संरक्षक: गोविंद नारायण तिवारी
सदस्य: रवि भूषण तिवारी एवं अन्य
की सक्रिय भूमिका रही है। आयोजन में क्षेत्रवासियों की भी बड़ी भागीदारी रहने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *