श्रीनगर आतंकी हमले में मारे गए 28 भारतीय पर्यटकों को श्रद्धांजलि, रांची में निकाला गया आक्रोश मार्च

Ranchi : श्रीनगर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए 28 भारतीय पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय युवा शक्ति द्वारा रांची में आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च शहीद स्थल से शुरू होकर परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला

श्रीनगर आतंकी हमले में मारे गए 28 भारतीय पर्यटकों को श्रद्धांजलि, रांची में निकाला गया आक्रोश मार्च
Advertisement

Ranchi : श्रीनगर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए 28 भारतीय पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय युवा शक्ति द्वारा रांची में आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च शहीद स्थल से शुरू होकर परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला गया। इस जुलूस का नेतृत्व संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव ने किया।

Also Read : मदन मोहन मंदिर बोड़ेया में धूमधाम से मनाई जाएगी अक्षय तृतीया

इस दौरान उत्तम यादव ने केंद्र सरकार से तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “श्रीनगर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में आतंकियों का बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से हमला करना खुफिया तंत्र की विफलता को दर्शाता है। जब देश के किसी शहर में बिना नंबर की बाइक चलाने पर चालान काटा जाता है, तब पहलगाम जैसे इलाके में ऐसा हमला होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”

उन्होंने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि देश आतंकियों को उनके घर में घुसकर जवाब दे। उन्होंने भारत सरकार से पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

हाल ही में झारखंड के एक युवक द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान की भी उन्होंने आलोचना की और देशवासियों से एकजुट होकर आतंकवाद और उसके समर्थकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की अपील की। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए कहा, देश आज आपकी ओर देख रहा है। एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज विरोधी तत्वों को उजागर करें और उनके खिलाफ कार्रवाई में प्रशासन का सहयोग करें।

आज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से: सावन लिंडा, वीरेंद्र गोप, प्रकाश तिर्की, रंजन माथुर, राम सिंह उर्फ रोशन, प्रीति शीला जायसवाल, विनय सिंह, सोनू गुप्ता, रोहित यादव, आर्यन मेहता, विपुल मिश्रा, राहुल गुप्ता, संतोष प्रजापति, मिक्की कुमार, बबलू सिंह, शुभम गुप्ता, सोनू चौधरी, शुभम शर्मा, शुभम विश्वकर्मा, रोशन चौधरी, मिंटू सिंह, सागर सिंह, शाहिद आदि मौजूद थे।

इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी एकजुटता और गुस्से को प्रदर्शित किया तथा शहीद पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *