हमारा पैसा, हमारा हिसाब”श के तहत पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोरहर पंचायत भवन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) 2005 के तहत “हमारा पैसा, हमारा हिसाब” कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रस्तावना के साथ की गई।जनसुनवाई में पंचायत क्षेत्र

हमारा पैसा, हमारा हिसाब”श के तहत पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन
Advertisement

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोरहर पंचायत भवन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) 2005 के तहत “हमारा पैसा, हमारा हिसाब” कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रस्तावना के साथ की गई।जनसुनवाई में पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मनरेगा से जुड़े कार्यों, मजदूरी भुगतान, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा पारदर्शिता से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम के दौरान मनरेगा के तहत किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत की गई।

साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।ग्रामीणों को बताया गया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और योजनाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता होने पर आवाज उठाएं। जनसुनवाई के दौरान योजना की निष्पक्ष समीक्षा और निर्णय के लिए पांच लोगों का चयन भी किया गया।इस अवसर पर पर्यवेक्षक मिंटू कुमार रजक, मनरेगा मजदूर कर्मी सुनीता देवी, जेसल रीना कुमारी, समाजसेवी बासुदेव महतो, पंसस लखन महतो, पंचायत सहायक रतनेश कुमार, ऑडिटर अमित सिंहा, बीएफटी उमेश प्रसाद, उपमुखिया शिला कुमारी, सुनील कुमार मुर्मू, रोहित टुडू, बैजनाथ महतो, सुनीता देवी, बसंती देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाना और ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना बताया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *