विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का समीक्षात्मक बैठक संपन्न, मंगला जुलूस निकालने की तैयारी

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा बरकट्ठा बाजार टांड स्थित काली मंदिर के प्रांगण में गुरुवार दोपहर को समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता विहिप मार्गदर्शक रामचंद्र चौधरी व संचालन मंत्री सत्यम भारतीय ने किया। बैठक में पूर्व

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का समीक्षात्मक बैठक संपन्न, मंगला जुलूस निकालने की तैयारी
Advertisement

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा बरकट्ठा बाजार टांड स्थित काली मंदिर के प्रांगण में गुरुवार दोपहर को समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता विहिप मार्गदर्शक रामचंद्र चौधरी व संचालन मंत्री सत्यम भारतीय ने किया। बैठक में पूर्व के कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई । कमेटी विस्तार और राम उत्सव मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं जिला स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णय को संघ के बीच रखा गया। विहिप प्रखंड अध्यक्ष भागीरथ प्रसाद ने कहा रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी आस्था, हमारी परंपरा और हमारी एकता का प्रतीक है। हम सब प्रभु श्रीराम और वीर हनुमान जी के भक्त हैं।

आज के इस पावन दिन पर हम संकल्प लें कि धर्म, समाज और संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव एकजुट रहेंगे। पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ इस मंगला आरती को सफल बनाए और दुनिया को दिखाएं कि सनातन की शक्ति क्या होती है।रामनवमी पूजा को लेकर आगामी मंगलवार को भव्य मंगला जुलूस निकालने की तैयारी की जा रही है। मौके पर विहिप मार्गदर्शन रामचंद्र चौधरी ,मंत्री सत्यम भारती, उपाध्यक्ष धीरज गुप्ता,संयोजक विनोद कुमार ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड पलक चंदन सिंहा ,सत्संग मिलन प्रमुख तुलसी कुमार ,समरसता प्रमुख मुकेश पांडेय ,भाजपा विधायक प्रतिनिधि रीतलाल प्रसाद, रविंद्र शर्मा के अलावा कई लोगों उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *