सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

लखनऊ। विभूतिखंड थानाक्षेत्र में ट्यूशन टीचर से हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के मुख्य अभियुक्त की देररात को पुलिस से मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। इसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त पूर्वी प्राची सिंह ने बताया कि विभूतिखंड

Advertisement

लखनऊ। विभूतिखंड थानाक्षेत्र में ट्यूशन टीचर से हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के मुख्य अभियुक्त की देररात को पुलिस से मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। इसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी प्राची सिंह ने बताया कि विभूतिखंड थाना क्षेत्र में एक ट्यूशन टीचर से ऑटो चालक और उसके दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरु की तो आरोपितों की पहचान ऑटो चालक इमरान उर्फ मुस्तफा और उसका दोस्त आकाश तिवारी के रूप में हुई। पुलिस ने आकाश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि इमरान की तलाश में विभूतिखंड और क्राइम ब्रांच की टीमें लगी थीं।

देर रात को सूचना मिली कि इमरान को कठौता चौराहे के पास देखा गया है तो चेकिंग लगाई गई। पुलिस ने मोटर साइकिल पर सवार इमरान को जब रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने गोली चलाई तो अभियुक्त के दाएं पैर में गोली जा लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसके पास से 32 बोर का तमंचा बरामद हुआ है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त इमरान को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *