रांची में चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, छह देशों के एथलीट लेंगे हिस्सा

Ranchi : राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में 24 अक्टूबर से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत होने जा रही है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दक्षिण एशिया के छह देशों — भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका — के शीर्ष एथलीट हिस्सा

रांची में चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, छह देशों के एथलीट लेंगे हिस्सा
Advertisement

Ranchi : राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में 24 अक्टूबर से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत होने जा रही है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दक्षिण एशिया के छह देशों — भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका — के शीर्ष एथलीट हिस्सा लेंगे।

भारत की 70 से अधिक एथलीटों की मजबूत टीम 37 स्पर्धाओं में पदक के लिए चुनौती पेश करेगी। कुल 300 एथलीट इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आयोजन स्थल पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और दर्शकों के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 24 अक्टूबर की शाम छह बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन और समापन समारोह के लिए 500 कलाकारों की टीम तैयार है, जो झारखंड की संस्कृति, लोक परंपरा और कला की झलक पेश करेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *