रांची में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को उनके आवासीय कार्यालय में राज्य के खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मुलाकात की और उन्हें चौथी साउथ एशियन एथलेटिक्स फेडरेशन (सैफ) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि

Advertisement

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को उनके आवासीय कार्यालय में राज्य के खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मुलाकात की और उन्हें चौथी साउथ एशियन एथलेटिक्स फेडरेशन (सैफ) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान खेल मंत्री और उनके साथ मौजूद अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने रांची में आयोजित हो रहे सैफ सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारियों से संबंधित जानकारी से उन्हें अवगत कराया।

यह चैंपियनशिप 24 से 26 अक्टूबर तक राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित होगी। उद्घाटन 24 अक्टूबर को संध्या 6 बजे होगा।

मुख्यमंत्री ने आमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा कि झारखंड लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करता आ रहा है । इसी कड़ी में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रांची में आयोजित होना पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है। इसका भव्य, शानदार और सफल आयोजन हो, ताकि खेलों के क्षेत्र में हमारे राज्य की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बने।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान राज्य के खेल मंत्री के साथ खेल विभाग के सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर एवं झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक भी मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.