पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, कांके में जला पुतला और झंडा

Ranchi : मंगलवार 29 अप्रैल 2025 को सांय 7:00 बजे श्री महावीर मंदिर, मुख्य अखाड़ा परिसर में छठ पूजा समिति, जोड़ा पुल कांके की ओर से विशेष मंगलवारी आरती एवं महाभोग वितरण के पश्चात जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। Also Read : वसीम अकरम बने

पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, कांके में जला पुतला और झंडा
Advertisement

Ranchi : मंगलवार 29 अप्रैल 2025 को सांय 7:00 बजे श्री महावीर मंदिर, मुख्य अखाड़ा परिसर में छठ पूजा समिति, जोड़ा पुल कांके की ओर से विशेष मंगलवारी आरती एवं महाभोग वितरण के पश्चात जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

Also Read : वसीम अकरम बने कांके विधायक के प्रेस सलाहकार, पत्रकारिता से जनसेवा की ओर बड़ा कदम

यह विरोध पहलगाम में निहत्थे हिन्दुओं पर जिहादी आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के खिलाफ था। कार्यक्रम में पाकिस्तान का पुतला और पाकिस्तानी झंडा जलाकर आक्रोश व्यक्त किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय सनातनी समाज के लोग उपस्थित रहे और देशविरोधी गतिविधियों के खिलाफ एकजुटता दिखाई।

छठ पूजा समिति के प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे कायराना हमलों का हम पुरजोर विरोध करते हैं और सरकार से आतंकवाद के विरुद्ध कठोर कदम उठाने की मांग करते हैं। कार्यक्रम के दौरान जय श्री राम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *