वसीम अकरम बने कांके विधायक के प्रेस सलाहकार, पत्रकारिता से जनसेवा की ओर बड़ा कदम

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : पत्रकारिता जगत से एक नई पहचान बना चुके वसीम अकरम को कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक का नया प्रेस सलाहकार नियुक्त किया गया है। जैसे ही उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा हुई, क्षेत्र

वसीम अकरम बने कांके विधायक के प्रेस सलाहकार, पत्रकारिता से जनसेवा की ओर बड़ा कदम
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : पत्रकारिता जगत से एक नई पहचान बना चुके वसीम अकरम को कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक का नया प्रेस सलाहकार नियुक्त किया गया है। जैसे ही उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा हुई, क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

Also Read : जनजातीय हितों की रक्षा को लेकर जनजाति सुरक्षा मंच ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र

वसीम अकरम वर्षों से सामाजिक एवं मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी गहरी समझ और ईमानदार पत्रकारिता ने उन्हें एक भरोसेमंद चेहरा बनाया है। बताया जाता है कि उनके पिता शमीम अहमद भी पत्रकारिता में एक अहम मुकाम रख चुके हैं, और अब वसीम अकरम उनके पदचिन्हों पर चलते हुए जनसेवा की दिशा में एक नई भूमिका में कदम रख चुके हैं।

कांके पत्रकार संघ, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विधायक प्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “वसीम अकरम एक निष्ठावान, कर्मठ और जिम्मेदार पत्रकार रहे हैं। उनकी कार्यशैली निश्चित रूप से जन और जनप्रतिनिधि के बीच बेहतर संवाद कायम करेगी।”

उनकी नियुक्ति को विधायक की जनसंपर्क नीति को और सशक्त करने वाला कदम माना जा रहा है। क्षेत्र में इसे एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.