रांची के जसलोक अस्पताल के संचालक ने की फायरिंग, हिरासत में

Ranchi। रातू थाना क्षेत्र स्थित जसलोक अस्पताल के संचालक डॉक्टर जितेंद्र ने सोमवार देर रात अचानक रिंग रोड स्थित अपने नए निर्माणाधीन अस्पताल के समीप फ़ायरिंग कर दी। पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है की डॉक्टर नशे की

Advertisement

Ranchi। रातू थाना क्षेत्र स्थित जसलोक अस्पताल के संचालक डॉक्टर जितेंद्र ने सोमवार देर रात अचानक रिंग रोड स्थित अपने नए निर्माणाधीन अस्पताल के समीप फ़ायरिंग कर दी। पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है की डॉक्टर नशे की हालत में था। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा की डॉक्टर नशे में था नहीं। डॉक्टर फायरिंग कर बवाल कर रहा था।

मिट्टी लाने गई 4 बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत

पुलिस ने डॉक्टर का पिस्टल ज़ब्त कर लिया है। डॉक्टर का मेडिकल कराने के बाद उसे थाना में रखा गया है। मेडिकल रिपोर्ट मंगलवार को पुलिस को मिलेगी। पुलिस का कहना है कि पिस्टल लाइसेंसी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि डॉक्टर का रिंग रोड में ट्रक ड्राइवर के साथ विवाद हुआ था। कई ट्रक चालकों ने डॉक्टर को घेर लिया था। चालकों से बचने के लिए डॉक्टर ने फायरिंग कर दी । हालांकि गोली किसी को लगी नहीं है। पुलिस घटना स्थल के समीप लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है। आरोपित डॉक्टर जसलोक और ट्यूलिप हॉस्पिटल का संचालक है।

संत-धर्माचार्यों ने स्टालिन काे दिया एक सप्ताह का समय

रातू थाना के प्रभारी सपन महथा ने मंगलवार को बताया कि डॉक्टर ने पूछताछ में बताया है कि दो ट्रक चालकों ने सड़क पर गाड़ी खड़ी कर दी थी। रास्ता जाम था। उन्होंने उनको ट्रक हटाने के लिए कहा, तो वह उनसे उलझ पड़े। इसलिए बचाव में उन्होंने अपने पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी। मामले की जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *