ईसीएल मुख्यालय में सेवा निवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन

ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड के मुख्यालय से मई माह, 2023 में सेवा निवृत होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान मेँ दिनांक 31.05.2023 को सेवा निवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस माह ईसीएल मुख्यालय से एक अधिकारी तथा चार कर्मचारी सेवा निवृत्त हो रहे

Advertisement

ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड के मुख्यालय से मई माह, 2023 में सेवा निवृत होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान मेँ दिनांक 31.05.2023 को सेवा निवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस माह ईसीएल मुख्यालय से एक अधिकारी तथा चार कर्मचारी सेवा निवृत्त हो रहे हैं।

सेवा निवृत होने वाले अधिकारियों में श्री देवब्रत पॉल सब-ओर्डिनेट इंजीनियर ( विद्युत एवं यांत्रिक ), एवं कर्मचारियों में श्री सुब्रता सरकार लेखापाल, श्री धनंजय मण्डल कार्यालय अधीक्षक, श्रीमती छन्दा मुखर्जी वरिष्ठ स्टाफनर्स, तथा श्री साधन उपाध्याय पंप ऑपरेटर शामिल हैं ।

कार्यक्रम में उपस्थित ईसीएल के महाप्रबंधक (सेफ्टी) श्री नरेश साहा, महाप्रबंधक (अधिकारी स्थापना) श्री सुब्रतो दास गुप्ता, विभागाध्यक्ष(कल्याण) श्री मंज़ूर आलम, विभागाध्यक्ष (कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध) श्री पुण्यदीप भट्टाचार्य, मुख्य प्रबंधक (कार्मिक) श्री नज़रुल इस्लाम एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगणों ने सेवानिवृत होने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके द्वारा कंपनी को दिये गये योगदान को सराहा तथा उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर मुख्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *