बंगाल की खाड़ी में हलचल से झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now मुकेश रंजन Ranchi : बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और उत्तरी ओडिशा तट के पास सक्रिय निम्न दबाव के क्षेत्र का असर झारखंड समेत कई राज्यों के मौसम पर दिखाई देने लगा है।

बंगाल की खाड़ी में हलचल से झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

मुकेश रंजन
Ranchi : बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और उत्तरी ओडिशा तट के पास सक्रिय निम्न दबाव के क्षेत्र का असर झारखंड समेत कई राज्यों के मौसम पर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और वज्रपात की आशंका जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल और झारखंड के आसपास परिसंचरण सक्रिय है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास भी ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इन मौसमी सिस्टम के प्रभाव से कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है। कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

19 और 20 अगस्त को झारखंड में सक्रिय रहेगा मौसम:

झारखंड में 19 और 20 अगस्त को मौसम के सक्रिय रहने का अनुमान है। रांची समेत बोकारो, देवघर, दुमका, धनबाद, जमशेदपुर, सिमडेगा, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, चतरा और पलामू में भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है।
बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। मौसम खराब होने पर लोगों को खुले मैदान, खेत, जलाशय और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है।

कई राज्यों में आंधी-बारिश का दौर:

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, उत्तराखंड, सिक्किम, मेघालय, त्रिपुरा, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में भी बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है।

सड़क और यातायात पर पड़ सकता है असर:

भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कई स्थानों पर सड़क यातायात प्रभावित होने के साथ स्थानीय स्तर पर रेल और अन्य परिवहन सेवाओं पर भी असर पड़ने की संभावना है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.