वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कुमार केशरी पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

मुकेश रंजन Ranchi : पिठोरिया निवासी वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कुमार केशरी (58 वर्ष) सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार पिठोरिया मुक्ति धाम में पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। उनके ज्येष्ठ पुत्र नितिन केशरी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म

वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कुमार केशरी पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
Advertisement

मुकेश रंजन 

Ranchi : पिठोरिया निवासी वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कुमार केशरी (58 वर्ष) सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार पिठोरिया मुक्ति धाम में पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। उनके ज्येष्ठ पुत्र नितिन केशरी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म निभाई। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों एवं हजारों शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कुमार केशरी के निधन पर आजसू सुप्रीमो एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय केशरी ने अपनी निर्भीक लेखनी और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज के ज्वलंत मुद्दों को हमेशा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने पत्रकारिता जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई और अमिट छाप छोड़ी। उनका निधन सामाजिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

अंतिम संस्कार में कांके विधायक सुरेश बैठा, आजसू जिला कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी, परवाज खान, झामुमो नेता शमीम बढ़ेहार, अनिल केशरी, दीपक चौरसिया, शेखर कुमार, श्रवण गोप, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास मुंडा, अभिषेक कुमार, मोहम्मद गुफरान सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

दिवंगत पत्रकार के निधन पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, हसन अंसारी, मोजीबुल अंसारी, मोहम्मद सफीउल्लाह अंसारी, कांग्रेस नेता ऐनुल हक अंसारी, नीरज भोक्ता, पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.