झारखंड पर मंडराता ‘घुसपैठ संकट’ का साया

पश्चिम बंगाल के घटनाक्रम के बाद बढ़ी आशंका, सुरक्षा पर गहराया खतरा Ranchi: झारखंड में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ को लेकर एक बार फिर चिंता गहराने लगी है। विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र मंत्री डॉ. बिरेन्द्र साहु ने गंभीर आशंका जताते हुए कहा है कि

Advertisement
  • पश्चिम बंगाल के घटनाक्रम के बाद बढ़ी आशंका, सुरक्षा पर गहराया खतरा

Ranchi: झारखंड में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ को लेकर एक बार फिर चिंता गहराने लगी है। विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र मंत्री डॉ. बिरेन्द्र साहु ने गंभीर आशंका जताते हुए कहा है कि पश्चिम बंगाल में हालिया सत्ता परिवर्तन के बाद झारखंड और बिहार में बड़े पैमाने पर घुसपैठ बढ़ सकती है, जो राज्य ही नहीं बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए भी गंभीर चुनौती बन सकती है।

उन्होंने कहा कि अब तक पश्चिम बंगाल का मुर्शिदाबाद जिला बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के लिए सुरक्षित ठिकाना माना जाता रहा है, लेकिन नई सरकार द्वारा घुसपैठ पर सख्ती के संकेत मिलने के बाद इनकी गतिविधियों का रुख झारखंड की ओर मुड़ सकता है।

डॉ. साहु ने विशेष रूप से झारखंड के सीमावर्ती जिले साहिबगंज और पाकुड़ का उल्लेख करते हुए कहा कि मुर्शिदाबाद से सटे होने के कारण ये इलाके घुसपैठ के मुख्य रास्ते बन सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि इन क्षेत्रों में पहले से ही ऐसी गतिविधियों के संकेत मिल रहे हैं, जिसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो झारखंड का सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संतुलन प्रभावित हो सकता है। आने वाले समय में राज्य की स्थिति भी अन्य संवेदनशील क्षेत्रों जैसी हो सकती है।

इस पूरे मुद्दे पर उन्होंने राज्य सरकार से सख्त निगरानी, सीमा सुरक्षा मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *