उत्कृष्टता की मिसाल बना अनीता इंटरमीडिएट कॉलेज, कांके — तीनों संकायों में शानदार सफलता से लहराया परचम

Ranchi: अनीता इंटरमीडिएट कॉलेज ने इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कला, विज्ञान और वाणिज्य—तीनों संकायों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। कला संकाय में शीतल कुमारी ने

Advertisement

Ranchi: अनीता इंटरमीडिएट कॉलेज ने इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कला, विज्ञान और वाणिज्य—तीनों संकायों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

कला संकाय में शीतल कुमारी ने 465 अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं विज्ञान संकाय में शबाना परवीन ने 451 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वाणिज्य संकाय में रितिका कुमारी ने 459 अंकों के साथ टॉपर बनकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

परिणामों की बात करें तो कला संकाय में कुल 376 विद्यार्थियों में से 346 प्रथम श्रेणी, 21 द्वितीय श्रेणी एवं 1 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विज्ञान संकाय में 234 विद्यार्थियों में 159 प्रथम श्रेणी और 62 द्वितीय श्रेणी में सफल रहे। वाणिज्य संकाय ने तो शत-प्रतिशत सफलता का परचम लहराया, जहां 107 में से 97 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी एवं 10 ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की।

इस उल्लेखनीय सफलता पर प्राचार्या सिस्टर रजनी एवं कॉलेज कोऑर्डिनेटर सिस्टर रूथ ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके परिश्रम और समर्पण की सराहना की।

यह परिणाम न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का प्रतीक है, बल्कि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन का भी प्रमाण

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *