बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किया गया स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान

Ranchi : स्वच्छता ही सेवा के तहत बैंक ऑफ इंडिया अंचल और राष्ट्रीय बैंकिंग समूह-झारखंड ने संयुक्त रूप से रविवार को स्वच्छता के लिए श्रमदान करते हुए लाइन टैंक तालाब स्थित दक्षिणी घाट की साफ़-सफाई की गई और केमिकल पाउडर का भी छिड़काव किया गया।

Advertisement

Ranchi : स्वच्छता ही सेवा के तहत बैंक ऑफ इंडिया अंचल और राष्ट्रीय बैंकिंग समूह-झारखंड ने संयुक्त रूप से रविवार को स्वच्छता के लिए श्रमदान करते हुए लाइन टैंक तालाब स्थित दक्षिणी घाट की साफ़-सफाई की गई और केमिकल पाउडर का भी छिड़काव किया गया। मौके पर राष्ट्रीय बैंकिंग समूह-झारखंड के उप महाप्रबंधक सी गोपाल कृष्ण ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान एक ऐसा अभियान है, जिसमें हर एक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। भले ही सार्वजनिक स्थल की साफ-सफाई करना निगम का कार्य है परंतु गंदगी न फैलाने की जिम्मेदारी हमारी है और ऐसा करके हम स्वच्छ भारत अभियान में अपना सक्रिय योगदान करते हैं।

https://pratahnewz.com/ntpc-coal-mining-group-records-best-h1-overall-operating-performance-so-far-in-23-24/amp/

 

आंचलिक प्रबंधक संजीव कुमार सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य पर प्रत्येक वर्ष साफ-सफाई को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे हम सभी में काफी जागरूकता आई है। साफ-सफाई को लेकर हमारे जीवन-आचरण और व्यवहार में साकारात्मक बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा कि देश हमारा है और हमें ही इसे स्वच्छ बनाना है। मौके पर अनुज कुमार अग्रवाल, अजित कुमार पोद्दार, उप आंचलिक प्रबंधक नरेंद्र कुमार दास, मुख्य प्रबंधक राजेश कुमार, ओम प्रकाश, अनुराग वर्मा, राजेंद्र गुप्ता, शशि भूषण, शाहिद अख्तर, नजमुल होदा, राजेश यादव, संजय कर्मकार, आशीष कुमार सहित अन्य सदस्यों ने श्रमदान किया।

 

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *