चीन में कोरोना से हालात बेकाबू

बीजिंग। चीन में कोरोना से बिगड़ते हालात के बीच पहली बार चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने स्वास्थ्य अधिकारियों से संक्रमण में अचानक वृद्धि से निपटने के लिए लक्षित कदम उठाने का आग्रह किया और कहा कि चीन को कोविड की नई स्थिति का सामना

Advertisement

बीजिंग। चीन में कोरोना से बिगड़ते हालात के बीच पहली बार चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने स्वास्थ्य अधिकारियों से संक्रमण में अचानक वृद्धि से निपटने के लिए लक्षित कदम उठाने का आग्रह किया और कहा कि चीन को कोविड की नई स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि देश के हितों को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य कर्मी लक्षित अभियान चलाएं। रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति ने लोगों से स्वास्थ्य ज्ञान और कौशल हासिल करने के लिए मार्गदर्शन देने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और पूरे समाज के लिए महामारी के खिलाफ बचाव व सुरक्षा के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की है।

दरअसल, चीन में नए वैरिएंट बीएफ-7 की तबाही जारी है। यह पहली बार है जब चीनी राष्ट्रपति ने देश में कोविड की गंभीर स्थिति पर टिप्पणी की है। उनकी सरकार ने इस महीने की शुरुआत में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद कड़े शून्य-कोविड नीति में बदलाव किया था। जिसके बाद देश में कोरोना के नए वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़े हैं।

आपको बता दें कि चीन में कोरोना से हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं। कई शहरों में श्मशान घाटों में भीड़ लगी पड़ी है, जबकि अस्पतालों में आईसीयू वार्ड में मरीजों के लिए जगह कम पड़ गई है। इस बीच चीनी सरकार ने बताया है कि पूरे देश में कोविड-19 के चलते कुल सात लोगों की मौत हुई है। चीनी सरकार देश में सबकुछ सामान्य होने का दावा कर रही है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग से लीक हुए एक दस्तावेज में कहा गया है कि 1 से 20 दिसंबर तक देश में लगभग 24.80 करोड़ आबादी कोरोना संक्रमण का शिकार हुई है। यह आंकड़ा देश की कुल आबादी का लगभग 17.56 प्रतिशत है।

इस बीच कोरोना से लड़ने के लिए चीन ने वैक्सीन लगाने की रफ्तार बढ़ा दी है। चीन में कोरोना के खिलाफ अब 13 तरह की वैक्सीन स्वीकृत है। चीन में अब 90 प्रतिशत से अधिक आबादी पूरी तरह से वैक्सीन प्राप्त कर चुकी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *