बिजली विभाग के दो अभियंता एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

मुंबई।गरीबों को लाखों रुपए बिजली बिल भेज कर जोर का झटका देने वाली पालघर बिजली विभाग की महाभ्रष्ट अधिकारी किरण नागवकर सहित दो अभियंताओं को एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया । महावितरण विभाग के अधीक्षण अभियंता किरण नगावकर और कार्यकारी अभियंता प्रताप मचिये

Advertisement

मुंबई।गरीबों को लाखों रुपए बिजली बिल भेज कर जोर का झटका देने वाली पालघर बिजली विभाग की महाभ्रष्ट अधिकारी किरण नागवकर सहित दो अभियंताओं को एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया ।

महावितरण विभाग के अधीक्षण अभियंता किरण नगावकर और कार्यकारी अभियंता प्रताप मचिये को पालघर भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। महावितरण विभाग में एक ग्राहक के खिलाफ दो-तीन शिकायतें दर्ज कराई गई हैं और दोनों ने शिकायतकर्ता से दो लाख रुपए रिश्वत की मांग की, ताकि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न हो। लेकिन रकम बड़ी होने की बात कहकर समझौता कर डेढ़ लाख कर दिया गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार निरोधक विभाग की पालघर टीम से शिकायत की। इस शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद पालघर भ्रष्टाचार निरोधक के पुलिस उपाधीक्षक नवनाथ जगताप और उनकी टीम ने महावितरण कार्यालय में जाल बिछाया। दोनों को समझौता राशि में से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *