पीवीयूएनएल में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 2026 का समापन समारोह संपन्न

Patratu : पीवीयूएनएल में 11 मार्च 2026 को 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह उत्साह एवं सक्रिय भागीदारी के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीवीयूएनएल के कर्मचारियों, बीएचईएल के अधिकारियों, सीआईएसएफ कर्मियों तथा विभिन्न ठेका एजेंसियों के श्रमिकों ने बड़ी संख्या में भाग

पीवीयूएनएल में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 2026 का समापन समारोह संपन्न
Advertisement

Patratu : पीवीयूएनएल में 11 मार्च 2026 को 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह उत्साह एवं सक्रिय भागीदारी के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीवीयूएनएल के कर्मचारियों, बीएचईएल के अधिकारियों, सीआईएसएफ कर्मियों तथा विभिन्न ठेका एजेंसियों के श्रमिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

पीवीयूएनएल में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 2026 का समापन समारोह संपन्न
पीवीयूएनएल में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 2026 का समापन समारोह संपन्न

कार्यक्रम की शुरुआत एजीएम (सेफ्टी) द्वारा सभी अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। उन्होंने कार्यस्थल पर शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सतत सुरक्षा जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर पीवीयूएनएल के सीईओ द्वारा सभी उपस्थित कर्मचारियों, अधिकारियों, सीआईएसएफ प्रतिनिधियों और श्रमिकों को सुरक्षा शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने कार्य के प्रत्येक चरण में सुरक्षा मानकों का पालन करने का संकल्प लिया।

समारोह में सीईओ (पीवीयूएनएल) श्री ए.के. सहगल , श्री बिश्नु दत्ता दास जीएम (प्रोजेक्ट), श्री मनीष खेतरपाल जीएम (ओ एंड एम), डीसी (सीआईएसएफ) तथा पीडी (बीएचईएल) ने प्रेरणादायक संबोधन देते हुए सक्रिय सुरक्षा संस्कृति, सुरक्षा नियमों के कड़ाई से पालन तथा आपसी समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान सेफ्टी सॉन्ग और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सुरक्षित कार्य पद्धतियों के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न एजेंसियों के 70 सुरक्षा जागरूक श्रमिकों को सुरक्षित कार्य के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2026 की थीम “Engage, Educate & Empower People to Enhance Safety” को दोहराते हुए किया गया, जिसमें सभी को सुरक्षित और दुर्घटना मुक्त कार्यस्थल के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *