बीआईटी मेसरा हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

बीआईटी मेसरा के हॉस्टल नंबर-9 में शुक्रवार रात एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। गोड्डा निवासी छात्रा अंजली सुमन का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही बीआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और
बीआईटी मेसरा हॉस्टल

Ranchi: बीआईटी मेसरा के हॉस्टल नंबर-9 में शुक्रवार रात एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। गोड्डा निवासी छात्रा अंजली सुमन का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही बीआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, अंजली शुक्रवार शाम कॉलेज से लौटने के बाद अपने कमरे में चली गई थी। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली, तो उसकी सहेलियों को चिंता हुई। उन्होंने कमरे के अंदर देखने की कोशिश की, तो अंजली फंदे से लटकी हुई दिखाई दी। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन और पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में छात्रा की मौत के पीछे की वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया है। पुलिस छात्रा के कमरे और आसपास के क्षेत्र की जांच कर रही है। साथ ही छात्रा के सहपाठियों और अन्य संबंधित लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने मौत के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं दिया है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। घटना के बाद हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के बीच भी चिंता का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.