हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को शुक्रवार को सांस लेने में तकलीफ के बाद रांची के हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है। Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की शुक्रवार को तबीयत

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को शुक्रवार को सांस लेने में तकलीफ के बाद रांची के हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है।

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। अस्पताल के निदेशक डॉ. नितेश प्रिया के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है।

डॉ. नितेश प्रिया ने बताया कि रूपी सोरेन की हालत फिलहाल स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेडिसिन विशेषज्ञों और आईसीयू की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

रूपी सोरेन की सेहत में सुधार

डॉ. प्रिया के अनुसार, रूपी सोरेन पेट संबंधी समस्या से भी जूझ रही हैं और इसका इलाज हैदराबाद में चल रहा था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हाल ही में अपनी मां को इलाज के लिए हैदराबाद लेकर गए थे और दो दिन पहले ही रांची लौटे हैं।

चिकित्सकों ने सांस लेने में परेशानी के कारणों का पता लगाने के लिए कई जांच कराई हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सांस संबंधी समस्या के वास्तविक कारण की स्थिति स्पष्ट होगी।

डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी

अस्पताल के अनुसार, फिलहाल रूपी सोरेन की स्थिति में सुधार है। चिकित्सकों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है और आवश्यक उपचार जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.