लड़की को गोद में बैठाकर स्टंट, पुलिस ने काटा ₹53,500 का चालान

Noida : नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक युवक ने ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए लड़की को अपनी गोद में बैठाकर तेज रफ्तार से बाइक चलाई। इस खतरनाक स्टंट को एक अन्य वाहन सवार ने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर

लड़की को गोद में बैठाकर स्टंट, पुलिस ने काटा ₹53,500 का चालान
Advertisement

Noida : नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक युवक ने ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए लड़की को अपनी गोद में बैठाकर तेज रफ्तार से बाइक चलाई। इस खतरनाक स्टंट को एक अन्य वाहन सवार ने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होते ही लोगों में नाराजगी फैल गई और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

Also Read : एअर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ान में तकनीकी खराबी, कोलकाता में रोका गया विमान

वीडियो में युवक और युवती बिना हेलमेट के नजर आ रहे हैं, जहां युवती बाइक पर सामने की ओर युवक को गले लगाकर बैठी है। हाईस्पीड एक्सप्रेसवे पर इस तरह का स्टंट न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि यह खुद की और दूसरों की जान को भी खतरे में डालने जैसा है।

जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, नोएडा ट्रैफिक पुलिस हरकत में आ गई और बाइक के मालिक पर ₹53,500 का चालान ठोक दिया गया। यह चालान मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कई उल्लंघनों को जोड़ते हुए बनाया गया है, जिसमें बिना हेलमेट, स्टंट ड्राइविंग, सवारी की असुरक्षित स्थिति और अन्य नियमों का उल्लंघन शामिल है।

पुलिस अब वीडियो में नजर आ रहे युवक और युवती की पहचान करने की प्रक्रिया में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि ऐसे स्टंट न सिर्फ नियमों की अवहेलना हैं, बल्कि यह समाज में गलत संदेश भी फैलाते हैं।

वीडियो में बाइक का नंबर साफ दिखाई दे रहा था, जिससे पुलिस ने बाइक मालिक की पहचान कर ली और उसी के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने एक बार फिर नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर दिखने वाले खतरनाक स्टंट से प्रभावित न हों और नियमों का पालन करें।

पुलिस की यह कार्रवाई इस बात का संकेत है कि नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे उनका मकसद कुछ भी हो। सड़कों पर रोमांस और स्टंट करना, किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *