WhatsApp लिंक के ज़रिए करोड़ों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Ranchi : झारखंड पुलिस की स्पेशल यूनिट सीआईडी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 1.53 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में एक शातिर साइबर अपराधी मोहम्मद आसिफ को उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर आरोप है

WhatsApp लिंक के ज़रिए करोड़ों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

Ranchi : झारखंड पुलिस की स्पेशल यूनिट सीआईडी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 1.53 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में एक शातिर साइबर अपराधी मोहम्मद आसिफ को उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने निवेश के नाम पर झूठा लालच देकर पीड़ित से करोड़ों रुपये ठग लिए थे।

Also read : लड़की को गोद में बैठाकर स्टंट, पुलिस ने काटा ₹53,500 का चालान

सीआईडी ने सोमवार को इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित से WhatsApp के माध्यम से संपर्क किया गया था। आरोपी ने खुद को एक प्रतिष्ठित निवेश कंपनी से जुड़ा हुआ बताया और मोटा मुनाफा देने का झांसा दिया। उसने दावा किया कि निवेश की गई राशि 5 से 10 गुना तक बढ़ाई जा सकती है। इसी झांसे में आकर पीड़ित ने निवेश की प्रक्रिया शुरू की।

आरोपी ने WhatsApp पर एक फर्जी लिंक भेजा और पीड़ित को उस लिंक के ज़रिए एक एप या प्लेटफॉर्म पर लॉग इन कर निवेश करने के लिए कहा। पीड़ित ने धीरे-धीरे कई चरणों में कुल 1.53 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब मुनाफे की कोई सूचना नहीं मिली और आरोपी ने संपर्क बंद कर दिया, तब जाकर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के बाद सीआईडी की साइबर अपराध जांच टीम ने मामले की छानबीन शुरू की और तकनीकी निगरानी की मदद से आरोपी मोहम्मद आसिफ को उत्तर प्रदेश के हापुड़ से धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है और उससे आगे की जानकारी हासिल की जा रही है कि ठगी में और कौन-कौन शामिल हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या निवेश के प्रलोभन में न आएं, खासकर WhatsApp, ईमेल या सोशल मीडिया के माध्यम से दिए गए लिंक पर क्लिक न करें। यह गिरोह बड़े पैमाने पर सक्रिय हैं और आम जनता को चूना लगाने की फिराक में रहते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *