सेवन स्टार्स एकेडमी हेहल में मनाया गया शिक्षक दिवस

Ranchi : सेवेन स्टार्स एकेडमी हेहल में गुरुवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों के द्वारा शिक्षकों को स्वागत कर मंच में ले जाया गया ।तत्पश्चात डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर सभी शिक्षकों

सेवन स्टार्स एकेडमी हेहल में मनाया गया शिक्षक दिवस
Advertisement

Ranchi : सेवेन स्टार्स एकेडमी हेहल में गुरुवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों के द्वारा शिक्षकों को स्वागत कर मंच में ले जाया गया ।तत्पश्चात डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर सभी शिक्षकों ने नमन किया। साथ ही बच्चों के द्वारा सभी अपने परम पूज्य गुरुओं को चरण धोकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात बच्चों ने अपने रंगारंग कार्यक्रम से शिक्षकों का मन मोह लिया। गीत संगीत नृत्य नाटिका से ऐसे सम्मोहित कर दिया मानो गुरु और शिष्य का रिश्ता एक जन्मोजन्म का रिश्ता हो। एक गुरु माता एक मजबूत गुरु पिता फिर उसके बाद सबसे बड़ा गुरु शिक्षक और शिक्षिकाएं होती है। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो माता-पिता अपने बेटियों को अपने जीवन में एक या दो बेटियों का विदाई करते हैं और बहुएं लाते हैं ।परंतु शिक्षक वह माता-पिता होते है जो हर वर्ष बेटा एवम बेटियों का विदाई करते है ।

सेवन स्टार्स एकेडमी हेहल में मनाया गया शिक्षक दिवस
सेवन स्टार्स एकेडमी हेहल में मनाया गया शिक्षक दिवस

डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के निदेशक डॉक्टर बिंदेश्वर बेक ने कहा कि डॉक्टर कृष्णन हमारे शिक्षकों के बहुत बड़े प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने अपने जीवन की शुरुवात शिक्षक की नौकरी से की एवम राष्ट्रपति तक पहुँचे । शिक्षकों के लिए कोई विशेष सम्मान दिवस नहीं था तब उन्होंने अपने जन्मदिन को ही शिक्षक दिवस घोषित कर दिया । तबसे हम शिक्षकों का सम्मान और बढ़ गया । गुरु शिष्य परंपरा प्राचीन काल से ही चलते आ रही है । इस संसार मे माता पिता एवम गुरु तीन ऐसे व्यक्ति होते है । हमेशा छात्रों का अच्छा सोचेंगे ।

आपको इस संसार मे जीने के लायक इंसान बना देते है । इसलिए माता पिता एवम गुरु की हमेशा सम्मान करो। आज के इस आधुनिकता के दौर में इतना गुम मत हो जाना कि पहचान ही मिट जाए। इस धरा पर बहुत मुश्किल से मानव जन्म होता है। इसको अपने अच्छे कर्मों से सजाओ और नाम यश पाओ।

सेवन स्टार्स एकेडमी हेहल में मनाया गया शिक्षक दिवस
सेवन स्टार्स एकेडमी हेहल में मनाया गया शिक्षक दिवस

विद्यालय में इस तरह के रंगारंग कार्यक्रम, खेल कूद या वाद विवाद प्रतियोगिता, भाषण, मंच संचालन आदि होते हैं । ये सारी चींजे आपके भविष्य में काम आने वाली होती है। क्योंकि जब आप देश की सेवा में आप जब जाएंगे तो यही अनुभव आपको काम आएगा।वहाँ सिर्फ किताबें काम नही आएंगी। मोबाइल , मोटरसाइकिल, गाड़ी का उपयोग देख समझ कर करें । आज आये दिन अखबार के पन्नों में कई घटना, दुर्घटना , साइबर क्राइम, सेल्फी लेते एक्सीडेंट आदि की खबरें छपती रहती है। इसलिये बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि आप देश के भविष्य है । देश को समृद्ध देश बनाएं।

सेवन स्टार्स एकेडमी हेहल में मनाया गया शिक्षक दिवस
सेवन स्टार्स एकेडमी हेहल में मनाया गया शिक्षक दिवस

मंच का संचालन 8 बच्चों ने किया । धन्यवाद ज्ञापन 10 की छात्रा ने की । कार्यक्रम में सचिव सीमा तिग्गा, प्रशाशक पी के बिड, उप प्राचार्य रीतू प्रिया, ट्रस्ट सदस्य धरमु उराँव, नामलेंन पूर्ति, जुली ,सुशील कुमार,सुरेश सिंह, अमर अमीप,नरेश मुंडा, सुनीता चौधरी, सुचिता अनिता केरकेट्टा , स्मृति, पूजा कुमारी,अमृता टी सोरेन , बिपिन मोदी, दिनेश उराँव , अवधेश कुमार आदि मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.