फिल्म ‘मुर्गा ट्रॉफी’ की टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Ranchi : फिल्म ‘मुर्गा ट्रॉफी’ की टीम ने गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान झारखंड में फिल्म निर्माण और सिनेमा के विकास की संभावनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान

फिल्म ‘मुर्गा ट्रॉफी’ की टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात
Advertisement

Ranchi : फिल्म ‘मुर्गा ट्रॉफी’ की टीम ने गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान झारखंड में फिल्म निर्माण और सिनेमा के विकास की संभावनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

मुलाकात के दौरान फिल्म के निर्देशक शशि वर्मा ने मुख्यमंत्री से झारखंड में फिल्म निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की। उन्होंने राज्य में मौजूद प्राकृतिक लोकेशन, स्थानीय प्रतिभाओं और फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर फिल्म के निर्माता सुजीत उपाध्याय, चंदन आनंद और विजया लक्ष्मी के साथ-साथ सह-निर्माता जयराम महतो भी मौजूद थे। फिल्म टीम ने झारखंड को एक उभरते हुए फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में सहयोग की अपेक्षा जताई।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फिल्म टीम का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार सिनेमा और रचनात्मक उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मुलाकात को झारखंड में फिल्म उद्योग के विस्तार की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.