सुतियाम्बे-मदनपुर में सर्वेस्वर महादेव मंदिर का तृतीय वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Ranchi : प्रखंड के पिठोरिया सुतियाम्बे-मदनपुर गांव स्थित सर्वेस्वर महादेव मंदिर में बुधवार को तृतीय वार्षिक उत्सव समारोह अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। आयोजन की शुरुआत हनुमान जी के ध्वज पूजन से हुई, जिसके बाद 151 श्रद्धालु महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।

सुतियाम्बे-मदनपुर में सर्वेस्वर महादेव मंदिर का तृतीय वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न
Advertisement

Ranchi : प्रखंड के पिठोरिया सुतियाम्बे-मदनपुर गांव स्थित सर्वेस्वर महादेव मंदिर में बुधवार को तृतीय वार्षिक उत्सव समारोह अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। आयोजन की शुरुआत हनुमान जी के ध्वज पूजन से हुई, जिसके बाद 151 श्रद्धालु महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा पिठोरिया स्थित नया तालाब पहुंची, जहां गणेश, गंगा और वरुण देव का आह्वान कर विधिवत पूजन किया गया।

Also Read : अदाणी पावर प्लांट परिसर में मॉकड्रिल का आयोजन, आपातकालीन स्थिति से निपटने का अभ्यास

तदुपरांत कलश यात्रा मंदिर परिसर लौटकर पहुंची, जहां 11 यजमान जोड़ों द्वारा बेदी पूजन, रुद्राभिषेक और हवन संपन्न किया गया। आवाहित देवताओं की आरती से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शाम में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर में देर रात तक भजन मंडलियों द्वारा कीर्तन और भजन का आयोजन हुआ, जिससे वातावरण संगीतमय और आध्यात्मिक हो गया।

पूजन कार्यक्रम का संचालन अनिल पाठक, आकाश पाठक एवं पुरोहित रामकृष्ण मिश्रा द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस धार्मिक आयोजन में समाजसेवी सुरेश राम, राजेश साहू, विनोद रजक समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्य भारती देवी, मंजू देवी, रुकमणी देवी, सीमा देवी, संजू देवी, सीता देवी, दिनेश गोप, अमर गोप, मुकेश गोप, लालदेव गोप, बजरंग गोप, नितेश गोप, चतुर्गुण गोप, बैजनाथ गोप, डॉ. जितेंद्र कुमार, गोपाल कृष्ण ओझा समेत अनेकों श्रद्धालुओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *