मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता

Raipur/Narayanpur : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र अंतर्गत अबूझमाड़ के घने जंगलों में बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक चली मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर कर दी गई हैं।

मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता
Advertisement

Raipur/Narayanpur : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र अंतर्गत अबूझमाड़ के घने जंगलों में बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक चली मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर कर दी गई हैं।

Also Read : ब्रिजटाउन टेस्ट में गेंदबाज़ों का जलवा, पहले दिन गिरे 14 विकेट

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से दो महिला नक्सलियों के शव, एक इंसास राइफल, एक .315 बोर हथियार, मेडिकल किट और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की है। इस मुठभेड़ की पुष्टि पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने की है।

सूचना पर शुरू हुआ अभियान:
पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि माड़ डिवीजन के अंतर्गत सक्रिय माओवादी दस्ते इलाके में मौजूद हैं। इस इनपुट के आधार पर डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) नारायणपुर, कोंडागांव और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने बुधवार शाम से जंगल में सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया।

गुरुवार सुबह तक मुठभेड़:
सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ गुरुवार तड़के तक चली। फायरिंग रुकने के बाद जब इलाके की तलाशी ली गई, तो वहां दो महिला नक्सलियों के शव मिले

अभियान जारी:
फिलहाल सुरक्षा बल इलाके में सर्चिंग अभियान को जारी रखे हुए हैं। मारी गई महिला नक्सलियों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस को आशंका है कि इन नक्सलियों का संबंध माओवादी संगठन के किसी स्थानीय एरिया कमांड से हो सकता है।

संगठित प्रयास का परिणाम:
यह कार्रवाई सुरक्षाबलों की सतर्कता और आपसी तालमेल का नतीजा है। लगातार चल रहे ऑपरेशन प्रहार जैसे अभियानों के तहत छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस और अर्द्धसैनिक बल मिलकर नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.