करम के रंग में रंगेगा उरुगुटु, आज झारखंडी कला-संस्कृति की दिखेगी झलक

भांट बोड़या मैदान में दोपहर 1 बजे होगा करम महोत्सव; सुदेश महतो होंगे मुख्य अतिथि, पद्मश्री मुकुंद नायक के दल की प्रस्तुति बनेगी आकर्षण
उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो

मुकेश रंजन

Ranchi: ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के भांट बोड़या मैदान शुक्रवार, 18 सितंबर को झारखंडी लोक संस्कृति और परंपरा के रंग में रंगेगा। यहां दोपहर एक बजे करम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में आजसू पार्टी के सुप्रीमो सह झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

महोत्सव में झारखंड की समृद्ध लोक कला और सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक झलक देखने को मिलेगी। पद्मश्री मुकुंद नायक के दल के कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों को झारखंडी लोक परंपराओं से रूबरू कराएंगे। वहीं लक्ष्मी नाथ महतो के न्यू झारखंड कला सृजन केंद्र, रांची के कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजकों के अनुसार, करम महोत्सव का उद्देश्य झारखंड की पारंपरिक कला, लोकगीत, लोकनृत्य और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ कला-संस्कृति से जुड़े कलाकारों की भी भागीदारी रहेगी।

करम पर्व झारखंड की लोक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा से गहराई से जुड़ा पर्व है। ऐसे में महोत्सव के दौरान पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेंगी। यह जानकारी आजसू नेता डॉ मदन महतो ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.